search

कार एक्सीडेंट में मलयालम अभिनेता संतोष नायर ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 93

नई दिल्ली। मलयालम इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता संतोष नायर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। संतोष नायर कार दुर्घटना में घायल हुए थे। पठानमथिट्टा के एनाथ के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। एक्सीडेंट के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनका इलाज किया जा रहा था। उम्मीद थी कि वो जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे, लेकिन ऐसा ना हो सका।
नहीं रहे संतोष नायर





कार एक्सीडेंट में संतोष नायर और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी बुरी तरह घायल हो गए। वो अदूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। हॉस्पिटल में संतोष नायर का इलाज चल रहा था, लेकिन इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उनकी पत्नी का इलाज जारी है, लेकिन हालात अभी गंभीर बताई जा रही है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें, तो उनके पिता सी. एन. केशवन नायर एक रिटायर्ड प्रिंसिपल थे। मां पी. राजलक्ष्मीअम्मा रिटायर्ड टीचर थीं। शुरुआत में वो अपनी दो बहनों के पेट्टा में रहे, लेकिन जब उनके माता-पिता इथियोपिया चले गए, तो नाना-नानी ने उनकी परवरिश की।




संतोष नायर का फिल्मी कैरियर

एक्टर के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 1982 में 'इथु नंगलुदे कथा' से सिनेमा जगत में कदम रखा। पहली फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक्टिंग के लिए ही बने हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वो लीड रोल के अलावा विलेन, साइड कैरेक्टर और कॉमेडी किरदार में भी नजर आए। सिनेमा के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया। 10 अप्रैल को संतोष नायर की फिल्म 'मोहिनीअट्टम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। एक्टर के निधन से फैन्स के बीच मातम छा गया है। संतोष नायर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव थे और अच्छा काम कर रहे थे। एक एक्सीडेंट में उनकी जान जाना हर किसी को अखर रहा है।






National Desk




Santosh Nair deathsantosh nair










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838