वोटिंग में सबसे पीछे बिहार
जयशंकर बिहारी, पटना। देश में विगत पांच वर्षों में राज्यवार हुए विधानसभा चुनावों में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाला राज्य बिहार ही है। देश का इकलौता राज्य है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2020 और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में बिहार छोड़कर सभी राज्यों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पिछले वर्ष जम्मू व कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में 63.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी भागीदारी दी।
21 राज्यों में 70 प्रतिशत से अधिक और 10 राज्यों में 80 प्रतिशत अधिक मतदान विधानसभा चुनाव में दर्ज किए गए हैं।
सिर्फ तीन चुनाव में 60 के पार हुआ मतदान प्रतिशत
1951 से लेकर अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में सिर्फ 1990, 1995 और 2000 में ही मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 60 के पार गया है। 1990 में 62.04, 1995 में 61.79 और 2000 में 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।
1951 में 30.51 प्रतिशत, 1957 में 41.32, 1962 में 44.47, 1967 में 51.51, 1969 में 52.79, 1972 में 52.79, 1977 में 50.51, 1980 में 57.28, 1985 में 56.27, 1990 में 62.04, 1995 में 61.79, 2020 में 62.57, फरवरी, 2005 में 46.19, अक्टूबर 2005 में 45.91, 2010 में 52.65, 2015 में 56.66 तथा 2020 में 56.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जम्मू व कश्मीर से भी कम मतदान
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 56.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें महिला मतदाता की 59.69 व पुरुष की 54.45 प्रतिशत भागीदारी रही थी। 21 राज्यों में 70 से अधिक और 10 में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान विधानसभा के लिए हुए। बिहार के वोटर जम्मू व कश्मीर से भी कम मतदान करते हैं।
त्रिपुरा विधानसभा के लिए 2023 में सबसे अधिक 87.45 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के बाद उत्तर प्रदेश कम मतदान करने वाले राज्यों में शामिल में शामिल है।
प्रदेश चुनाव वर्ष पुरुष महिला कुल मतदान
आंध्रप्रदेश
2024
80.82
80.32
80.56
अरुणाचल प्रदेश
2024
79.62
84.89
82.29
असम
2021
81.6
82.01
81.8
दिल्ली
2025
60.13
60.91
60.49
हरियाणा
2024
68.27
66.7
67.53
गुजरात
2022
66.67
61.75
64.29
हिमाचल प्रदेश
2022
70.77
76.76
73.71
जम्मू-कश्मीर
2024
63.62
63.02
63.33
झारखंड
2024
64.86
70.45
67.62
कर्नाटक
2023
73.58
72.69
73.13
केरल
2021
73.85
73.94
73.90
मध्यप्रदेश
2023
77.99
76.06
77.05
महाराष्ट्र
2024
66.69
65.21
65.97
ओडिशा
2024
73.18
75.55
74.35
पंजाब
2022
71.32
71.90
71.59
राजस्थान
2023
74.20
74.73
74.45
तमिलनाडु
2021
72.88
72.61
72.73
तेलंगाना
2023
71.03
71.61
71.32
उत्तरप्रदेश
2022
59.34
62.22
60.67
उत्तराखंड
2022
61.27
67.16
64.07
पश्चिम बंगाल
2021
81.37
81.75
81.56
त्रिपुरा
2023
85.65
89.28
87.45
सिक्किम
2024
79.04
79.81
79.42
मणिपुर
2022
86.05
90.51
88.33
मेघालय
2023
83.11
87.25
85.20
नागालैंड
2023
84.61
87.84
86.22
पुडुचेरी
2021
81.06
82.20
81.66
|