search

तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारती ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 54

जोहान्सबर्ग। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी द वांडर्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 0-2 से पीछे चल रही है।   
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 8 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका के हाथ जीत लगी है। यानी भले ही भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मुकाबले गंवा चुकी हो, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड में टीम का पलड़ा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारी रहा है।  




साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन पहले दो टी20 मुकाबले में शानदार रहा है। डरबन में खेले गए दूसरे टी20 में प्रोटियाज टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। टीम की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया था।  
वहीं, सुने लुस ने 46 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए थे। वोल्वार्ट और लुस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी निभाई थी और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। साउथ अफ्रीका ने भारत से मिले 148 रनों के लक्ष्य को महज 2 विकेट खोकर 17.1 ओवर में हासिल कर लिया था। गेंदबाजी में क्लोई ट्रायोन ने 4 ओवर में महज 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, तुमी सेखुखुने ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।  




दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में कुछ भी सही नहीं घटा है। दूसरे टी20 में शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम रही थीं। स्मृति मंधाना 2 मुकाबलों में अब तक सिर्फ 25 रन ही बना सकी हैं।  
जेमिमा रोड्रिग्स भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं, और उन्होंने कुल 38 रन बनाए हैं। पहले टी20 में 47 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरे टी20 में सिर्फ 12 रन ही बना पाई थीं। अनुष्का शर्मा ने दूसरे टी20 में 31 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए थे। तीसरे टी20 में भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम तीसरे टी20 को जीतकर सीरीज में खुद को जीवित रखना चाहेगी।






Deshbandhu




Indian women cricket teamSportssports news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144964