खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार खेल के दम पर अपनी बादशाहत साबित की है। उनके दुनिया में प्रशंसकों की कमी नहीं है। टेनिस जगत के बेताज बादशाह नोवाक जोकाविच भी उनमें से एक हैं। वह विराट कोहली के कारण ही क्रिकेट का फॉलो करते हैं।
इस बात का खुलासा सर्बिया के महान खिलाड़ी जोकोविच ने खेल की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' से इतर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में किया है। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया।
नोवाक जोकोविच ने उम्मीद जताई कि जब भी वह कभी भारत जाएंगे तो विराट कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे। जोकोविच ने जल्द ही भारत आने की भी बात कही। महान टेनिस खिलाड़ी जोकाविच ने कहा कि विराट कोहली मेरे दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं, प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहें तो उनके कारण ही मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया।
नोवाक जोकोविच ने जीते हैं 24 बार ग्रैंड स्लैम
टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह नोवाक जोकोविच ने 24 बार ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वह पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। महिला वर्ग में मार्गरेट कोर्ट ने भी इतने ही ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें |