search

भाजपा पुडुचेरी को 'पॉलिसी टेस्टिंग ग्राउंड' ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 53

पुडुचेरी। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुडुचेरी को उन नीतियों के टेस्टिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है जो जनता के लिए हानिकारक हैं।  
डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया कि भाजपा अप्रत्यक्ष माध्यमों से केंद्र शासित प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ लगातार मजबूत कर रही है।  




उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक रणनीति के समान ही पुडुचेरी पर अपना नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश कर रही है।  
उनके अनुसार, पुडुचेरी में भाजपा का बढ़ता प्रभाव अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन के कारण संभव हो रहा है।  
तमिलनाडु से तुलना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम पर निर्भर है।  




उदयनिधि स्टालिन ने आगे दावा किया कि पुडुचेरी अब विभाजनकारी राजनीतिक विचारों के उदय का गवाह बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी भूमि है जहां नफरत की राजनीति के लिए कभी जगह नहीं थी। लेकिन आज हम उस ताने-बाने को बदलने का एक सुनियोजित प्रयास देख रहे हैं।  
उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे सामाजिक असमानताएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे उपायों का क्षेत्र की शैक्षिक और सामाजिक स्थिति पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है।  
तमिलनाडु के शासन मॉडल पर प्रकाश डालते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में राज्य ने भाजपा द्वारा अपने वैचारिक ढांचे को थोपने के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय को बनाए रखने के लिए द्रविड़ मॉडल को श्रेय दिया।






Deshbandhu




Udhayanidhi Stalinpoliticstamilnadu news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838