बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव में शुक्रवार को अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। एक महिला अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना बनकटा जागीरदारी गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला का प्रेमी पुलिस हिरासत में था, इसलिए वह उसे छोड़ने की मांग करते हुए टावर पर चढ़ गई। बाद में जब स्थानीय पुलिस अधिकारी महिला के प्रेमी को वहां लेकर आए, तब महिला टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानें क्या है पूरा मामला
महिला और उसका प्रेमी पवन चौहान गोपालगंज जिले के बनकटा माल गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार को जब महिला अचानक घर से गायब हो गई, तो परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने शक के आधार पर पवन चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, क्योंकि उस पर महिला को अगवा करने का शक जताया जा रहा था।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/us-iran-war-jaishankar-to-brief-parliament-on-west-asia-crisis-budget-session-article-2380590.html]Budget Session: अमेरिका-ईरान जंग पर भारत का क्या रुख, जयशंकर कल संसद में देंगे जवाब अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-first-ring-metro-unveiled-in-delhi-check-new-routes-on-pink-and-magenta-line-stretches-article-2380555.html]भारत की पहली रिंग मेट्रो दिल्ली में शुरू हुई, पिंक-मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर के देखें रूट्स अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 5:49 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/president-murmu-mamata-row-women-power-will-not-forgive-tmc-pm-modi-lashes-out-at-bengal-government-article-2380506.html]President Murmu-Mamata Row: \“नारी शक्ति TMC को माफ नहीं करेगी\“; राष्ट्रपति मुर्मू के \“अपमान\“ पर बंगाल सरकार पर भड़के पीएम मोदी अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:54 PM
पुलिस ने दी ये जानकारी
जब महिला को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, तो वह शुक्रवार को गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। गोपालगंज पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि महिला ने टावर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे ऐसा करने से रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। प् गोपालगंज पुलिस ने बताया कि महिला ने मोबाइल टावर से कूदकर जान देने की चेतावनी दी थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे समझा-बुझाकर ऐसा कदम उठाने से रोक लिया। |