search

सोने की अगूंठी, हर महीने 2,500 रुपए और 6 LPG सिलेंडर फ्री...तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने खोला वादों का पिटारा

cy520520 1 hour(s) ago views 632
तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर और TVK पार्टी के अध्यक्ष विजय ने अपनी पार्टी के चुनावी वादों का ऐलान किया। महाबलीपुरम में एक्टर विजय ने कई चुनावी वादों का ऐलान करते हुए कहा कि, उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को साल में 6 मुफ्त LPG गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला अधिकार भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए एक अलग विभाग बनाया जाएगा, जो सीधे उनकी देखरेख में काम करेगा।



हर महीने 2,500 रुपये की मदद



उन्होंने कहा कि 60 साल तक की उम्र की सभी महिला परिवार प्रमुखों को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। विजय ने “अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना” की भी घोषणा की। इस योजना के तहत हर परिवार को साल में छह LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने “अन्नान सीर योजना” का भी ऐलान किया। इस योजना के तहत बेटियों की शादी के समय दुल्हन को मायके की ओर से परंपरा के रूप में 8 ग्राम सोना और एक सिल्क की साड़ी दी जाएगी। विजय ने “कामराजार एजुकेशन राइट्स योजना” का भी जिक्र किया। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कक्षा 1 से 12 तक कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े। इसके लिए हर बच्चे की मां या अभिभावक को हर साल 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-mamata-is-like-my-younger-sister-she-doesn-t-let-me-come-to-bengal-says-president-draupadi-murmu-article-2380341.html]West Bengal: \“ममता मेरी छोटी बहन जैसी, मुझे बंगाल नहीं आने देतीं\“ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा
अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 8:22 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/iranian-ambassador-thanks-india-for-sheltering-its-naval-vessel-iris-lavan-article-2380318.html]US-Iran War: जंग के बीच ईरान ने किया भारत की तारीफ, जानें किस मदद के लिए जताया आभार
अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 6:33 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-congratulates-nepal-for-successful-elections-vows-to-work-closely-with-new-government-article-2380311.html]नेपाल चुनाव पर पीएम मोदी का पहली प्रतिक्रिया, दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कही ये बात
अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 5:42 PM

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा



एक्टर और TVK पार्टी के अध्यक्ष विजय ने आगे कहा कि, “वेत्री पयानम (विजय यात्रा)” के तहत महिलाओं को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए “रानी वेलु नाचियार फोर्स” बनाई जाएगी। इस फोर्स की महिला अधिकारी सादे कपड़ों में और बॉडी कैमरा लगाकर अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 500 विशेष टीमें बनाई जाएंगी।



उन्होंने कहा कि, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की तेज जांच और जल्दी न्याय के लिए “अंजलाई अम्मल फास्ट-ट्रैक कोर्ट फॉर वीमेन” बनाए जाएंगे। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्ट पैनिक बटन लगाए जाएंगे। ये बटन बसों और प्राइवेट शेयर ऑटो समेत सभी सार्वजनिक वाहनों में होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर पांच मिनट के अंदर मदद पहुंचाई जा सके। विजय ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे और अच्छी लाइटिंग लगाकर ऐसे क्षेत्र बनाए जाएंगे जहां कोई डार्क स्पॉट न रहे। इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए आधुनिक कमांड सेंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही राशन की दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।



दी जाएगी सोने की अगूंठी



विजय ने “थाई मामन गोल्ड रिंग” नाम के चुनावी वादे का भी ऐलान किया। इस वादे के तहत तमिलनाडु में जन्म लेने वाले हर बच्चे के लिए सरकार की ओर से एक सोने की अंगूठी दी जाएगी। इसके साथ ही एक बेबी वेलकम किट भी दी जाएगी, जिसमें पौष्टिक सप्लीमेंट, बच्चों के कपड़े, बेबी साबुन, बेबी ऑयल, बेबी पाउडर, मच्छरदानी, खिलौने, नैपकिन और डायपर जैसी जरूरी चीजें शामिल होंगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474