search

Delhi: झूठी मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, प्रेमिका ने नशा देकर प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, जानें क्या है मामला?

LHC0088 1 hour(s) ago views 310
Delhi: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां पर एक 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को एक महिला ने तब काट डाला जब उसे उसकी शादी के बारे में पता चला। पुलिस ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को दी।



पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी विसर्जी के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से वजीराबाद निवासी अमीना खातून के साथ रिश्ते में था।



पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से एक घायल व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची और मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद उसका बयान दर्ज किया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengal-bjp-parivartan-yatra-starts-in-bengal-from-march-1-makes-a-mega-plan-article-2377356.html]परिवर्तन यात्रा 2026 : विकसित पश्चिम बंगाल का मार्ग
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 3:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/us-israel-attack-on-iran-this-war-may-hit-indian-trades-with-western-and-middle-east-countries-article-2377351.html]US-Israel Attack on Iran: भारत के विदेशी व्यापार को बड़ी चोट पहुंचा सकती है यह लड़ाई, जानिए कैसे
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 3:13 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengaluru-nepal-flight-delayed-due-to-bad-weather-passengers-create-ruckus-at-airport-article-2377327.html]खराब मौसम के कारण 18 घंटे लेट रही नेपाल की फ्लाइट, यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लगाए नारे
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 1:53 PM

पीड़ित ने दिया बयान



अपने बयान में पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और अमीना के साथ रह रहा था। उसने दावा किया कि वे दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे।



उसने आगे आरोप लगाया कि रात के दौरान महिला ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया और लगभग 2:30 बजे, जब वह बेहोश हो गया, तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आईं। महिला ने यह कदम तब उठाया तब उसे पता चला कि वह विवाहित है और उसने उससे झूठ बोला था।



पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति किसी तरह हिंदू राव अस्पताल पहुंचा और बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई।



आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज



उसके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, बीएनएस की धारा 118(2) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) और 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। आरोपी बिहार के कटिहार का रहने वाला है और वर्तमान में वजीराबाद में रह रहा है।



यह भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण 18 घंटे लेट रही नेपाल की फ्लाइट, यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लगाए नारे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166342