search

मोरनी–पंचकूला मार्ग पर कार पलटी, तीन युवक गंभीर घायल, कैथल-जींद और यमुनानगर से घूमने आए थे

LHC0088 1 hour(s) ago views 973
  

मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई।



संवाद सहयोगी, मोरनी। मोरनी–पंचकूला मुख्य मार्ग पर गांव बजडोली के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तीनों दोस्त मोरनी क्षेत्र में घूमने के बाद घर लौट रहे थे।

घायलों की पहचान कैथल निवासी रजत, यमुनानगर निवासी पलक शर्मा और जींद निवासी हर्षित के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मोरनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पंचकूला के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166230