search

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी DA नहीं! बंगाल चुनाव से पहले फिर सड़क पर उतरे कर्मचारी

cy520520 1 hour(s) ago views 636
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। गुरुवार (26 फरवरी) को महंगाई भत्ता (DA) की मांग को लेकर \“संग्रामी संयुक्ति मंच\“ समेत को कई कर्मचारी संगठनों ने कोलकाता में बड़ा मार्च निकाला।



यह प्रदर्शन मार्च धर्मतला से शुरू होकर कालीघाट की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर उसे रोक दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उनका दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी DA देने को लेकर आदेश दिया है, फिर भी राज्य सरकार पूरी राशि देने में देरी कर रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में काफी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।



आंदोलन को देखते हुए धर्मतला के इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। मेट्रो चैनल से निकला जुलूस डोरीना क्रॉसिंग तक पहुंचा, लेकिन आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। कालीघाट की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और कहा कि बैरिकेड फिलहाल नहीं हटाए जाएंगे। स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पर भी असर पड़ा और आसपास की सड़कें आंशिक रूप से बंद रहीं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/howrah-firing-incident-creates-turmoil-in-bengal-politics-accused-harun-khan-has-connections-with-tmc-mla-bjp-makes-serious-allegations-article-2376489.html]हावड़ा ‘गोली कांड’ से बंगाल की सियासत में उथल-पुथल, आरोपी हारुन खान का TMC विधायक संग कनेक्शन, BJP लगाई गंभीर आरोप!
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:03 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-election-tmc-brainstorming-intensifies-on-kolkata-seats-party-may-once-again-show-confidence-in-these-old-faces-2-article-2375944.html]\“भत्ता नहीं, रोजगार चाहिए\“, सुकांता मजूमदार का ममता सरकार पर हमला, बंगाल चुनाव से पहले गरमाई सियासत!
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:33 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-election-tmc-brainstorming-intensifies-on-kolkata-seats-party-may-once-again-show-confidence-in-these-old-faces-article-2375941.html]West Bengal Election: कोलकाता की सीटों पर TMC का मंथन तेज, इन पुराने चेहरों पर पार्टी फिर दिखा सकती है भरोसा!
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:03 PM

इस आंदोलन में सिर्फ एक संगठन ही नहीं, बल्कि अलग-अलग कर्मचारी यूनियन शामिल थीं। कई संगठनों ने यह भी कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन वेतन और भत्तों में उसी रेशियों में बढ़ोतरी नहीं हो रही।



बता दे कि चुनाव से पहले DA बढ़ोतरी का मुद्दा तूल पकड़ रहा हैं। इससे पहले भी सरकारी कर्मचारियों ने DA बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी DA को लागू नहीं किया गया, और सरकार इसे रिव्यू करने वाली है। हालांकि, सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस मुद्दे को लेकर टीम गठित की जा रही है और इसका मुआयना किया जा रहा है।



राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार के चुनाव में DA मुद्दा अहम भूमिका निभा सकता है। सरकारी कर्मचारियों की संख्या बड़ी है और उनका परिवार व सामाजिक प्रभाव भी व्यापक होता है। ऐसे में यह आंदोलन चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकता है। चुनाव से पहले जिस तरह DA को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है, उससे साफ है कि यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।



हावड़ा ‘गोली कांड’ से बंगाल की सियासत में उथल-पुथल, आरोपी हारुन खान का TMC विधायक संग कनेक्शन, BJP लगाई गंभीर आरोप!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163835