search

हरियाणा: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर किया बैंक बैलेंस साफ, फतेहाबाद में जनरल स्टोर संचालक से 4.31 लाख की धोखाधड़ी

LHC0088 1 hour(s) ago views 119
  

व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर ओटीपी डालते ही अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाली रकम (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। टोहाना शहर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जनरल स्टोर संचालक से 4 लाख 31 हजार 569 रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल की और व्हाट्सएप पर भेजी गई एप्लीकेशन में ओटीपी डलवाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा कालोनी निवासी मनदीप मलिक ने पुलिस को बताया कि उनकी नया बाजार टोहाना में मलिक जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 27 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक की क्रेडिट कार्ड ब्रांच का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने का आफर है।

मनदीप के अनुसार, उन्होंने ऑफर के लिए सहमति दी तो ठग ने व्हाट्सएप पर एक एप्लीकेशन लिंक भेज दिया। लिंक खोलकर जानकारी भरने और ओटीपी डालने को कहा गया। ओटीपी डालते ही कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन मैसेज आने शुरू हो गए।

पीड़ित ने बताया कि सबसे पहले 71 हजार 569 रुपये निकाले गए। इसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में एक-एक लाख 80 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। इस तरह 4 लाख 31 हजार 569 रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से हड़प लिए गए।

मनदीप का कहना है कि उन्होंने स्वयं कोई खरीदारी या भुगतान नहीं किया था। लगातार मैसेज आने पर उन्हें फ्राड का आभास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166170