search

दिल्ली और शिमला पुलिस विवाद पर सियासत तेज, हिमाचल भाजपा राज्यपाल से मिलेगी; लोकभवन मार्च करेंगे पार्टी के नेता

LHC0088 1 hour(s) ago views 782
  

भाजपा नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस विवाद पर लोकभवन मार्च करेंगे।  



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के बीच हुए विवाद पर राजनीति भी तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर भाजपा ने हिमाचल सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सारा विवाद हिमाचल सरकार के इशारे पर हुआ है। इसी मामले को लेकर भाजपा शिमला में लोकभवन मार्च करेगी।

शाम पौने चार बजे भाजपा पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलेंगे। भाजपा नेता इस पूरे मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। भाजपा नेता इस कृत्य को संविधान के विरुद्ध बता रहे हैं।  
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विवाद

रोहड़ू से युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से हिमाचल पुलिस को सूचित किए बिना गिरफ्तार करने पर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस ने इसे जहां केंद्र की सरकार की गुंडागर्दी बताया है, वहीं भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधकर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
शांत हिमाचल को अशांत न करें : विनय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वह शांत हिमाचल को अशांत करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटक स्थल है और यहां आने वाले हमारे अतिथियों का अपमान सहन नहीं किया जा सकता। विनय कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस का रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाने के प्रयास को गंभीर मामला बताया है। कहा कि केंद्र सरकार की गुंडागर्दी हिमाचल सहन नहीं करेगा।
जम्वाल बोले, दिल्ली पुलिस को रोकना कानून व्यवस्था की विफलता

हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा रोहड़ू के तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी तथा उसके बाद हिमाचल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपितों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस के जवानों को ही हिमाचल पुलिस ने रोक दिया। दिल्ली पुलिस को ही रोकना कानून व्यवस्था की विफलता है।

यह भी पढ़ें: \“दिल्ली और शिमला पुलिस को भिड़ाना संविधान पर खुला हमला\“, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सुक्खू सरकार पर हुए हमलावर

यह भी पढ़ें: दिल्ली vs शिमला पुलिस: हिमाचल सरकार ने दिल्ली टीम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, ...कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया

  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166098