search

ओडिशा के देवगढ़ में 25 करोड़ की अफीम की खेती का पर्दाफाश, आबकारी विभाग ने नष्ट किए 50 हजार पौधे

cy520520 1 hour(s) ago views 147
  

25 करोड़ की अफीम की खेती का पर्दाफाश



संवाद सहयोगी, संबलपुर। पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर जिला से सटे देवगढ़ जिला के सीमांत पर अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश हुआ है। देवगढ़ जिला आबकारी विभाग की टीम ने करीब 25 करोड़ रुपये के 50 हजार से अधिक अफीम के पौधे नष्ट किए।

बताया गया है कि देवगढ़ जिला के रियामाल थाना अंतर्गत  कडोपाड़ा गांव में बांसजोरा नाला के किनारे गैर-कानूनी तौर पर अफीम की खेती हो रही थी।  
50 हजार से ज्यादा अफीम के पौधे जलाकर नष्ट

इस बारे में सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर करीब दो एकड़ सरकारी जमीन के पांच प्लॉट पर खेती किए गए 50 हजार से ज्यादा अफीम के पौधे जलाकर नष्ट किए।  

पता चला है कि इस इलाके में पहले भी कई बार अफीम की खेती हो चुकी थी। चूंकि यह सरकारी जमीन थी, इसलिए यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि इसके पीछे कौन है।  

बुधवार के दिन सूचना मिलने के बाद आबकारी अधीक्षक  बसंती प्रभा नायक के नेतृत्व चला यह छापेमारी की गई। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और रियामल एडिशनल तहसीलदार प्रेमप्रकाश हारो की मौजूदगी में सभी अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया। देवगढ़ जिला आबकारी अधीक्षक नायक ने बताया कि इसकी अफीम की बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये हो सकती है।    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163694