search

एयरहोस्टेस के प्यार में पागल डॉक्टर पति, पत्नी को पीटा; ससुर बोला- दहेज न लाने पर पिटाई सहनी पड़ेगी

LHC0088 2026-2-26 11:56:37 views 1262
  

पुलिस ने दर्ज किया पति के विरुद्ध मुकदमा। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में क्लीनिक चला रहीं एक महिला दंत चिकित्सक के साथ ससुराल में क्रूरता और मारपीट के मामले में रायपुर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति सहारनपुर में दंत चिकित्सक हैं।

शादी को एक साल भी नहीं हुआ है। आरोप है कि एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये शादी की थी। शादी के बाद एक एयरहोस्टेस के साथ अवैध संबंध रखे, जो उनकी मरीज भी थी।

महिला डाक्टर देहरादून के मियांवाला क्षेत्र में अपना क्लिनिक चलाती हैं। पति सहारनपुर में डाक्टर हैं। महिला ने बताया है कि उन्होंने पिछले साल मार्च में शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही उनसे मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि ससुर को शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि दहेज नहीं लाने पर पिटाई तो सहनी पड़ेगी। आरोप है कि डाक्टर ने हाथ बांधकर पत्नी को बुरी तरह पीटा और मुंह दबाकर चीखें दबाने की कोशिश की। देहरादून पुलिस अब इस मामले में सहारनपुर पुलिस से संपर्क कर घटना के साक्ष्य जुटाएगी।

यह भी पढ़ें- दहेज में 20 लाख रुपये न लाने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने आत्महत्या का कारण दहेज उत्पीड़न बताया   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126