search

HPCL Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

LHC0088 1 hour(s) ago views 954
  

HPCL Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव एचआर और सिविल इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एचपीसीएल में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 731 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योगय उम्मीदवार 25 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड

  • विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 25, 27, 28, 29, 30, 33, 34, 36, 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

एचपीसीएल में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1180 रुपये जमा करना अनिवार्य है।
HPCL Officers Recruitment: ऐसे करें घर बैठे अप्लाई

एचपीसीएल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमेपज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
  • सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और दस्तावेजों का जमा करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका, इन स्टेप्स से करें अप्लाई   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166053