LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 150
AC सर्विस करवा रहे हैं? तो जरूर चेक करें ये 4 चीजें, नहीं तो जेब हो जाएगी ढीली
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिन में एक बार फिर अब गर्मी महसूस होने लगी है और ऐसे में एयर कंडीशनर की सर्विस कराना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। हालांकि कुछ लोग वक्त पर सर्विस तो करवा लेते हैं, लेकिन उन जरूरी बातों पर बिलकुल ध्यान नहीं देते जो AC की परफॉर्मेंस, बिजली खपत और उसकी लाइफ पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सीजन AC की सर्विस करवाने वाले हैं, तो कुछ अहम चीजों को जरूर चेक कर लें। नहीं तो बाद में किसी तरह की दिक्कत होने पर फिर से जेब ढीली हो जाएगी।
फिल्टर अच्छे से क्लीन हुआ या नहीं
AC का फिल्टर धूल, मिट्टी और एलर्जन को रोकता है और वक्त के साथ ये ब्लॉक होने लग जाता है। इससे न सिर्फ AC की कूलिंग कम हो सकती है बल्कि AC पर लोड भी बढ़ने लगता है। ऐसे में AC की सर्विस के दौरान टेक्नीशियन ने फिल्टर को पानी से अच्छे से क्लीन किया है या नहीं, इसे जरूर जांच लें। गंदे फिल्टर के कारण AC की बिजली खपत भी बढ़ा सकती है।
एवापोरेटर कॉइल की डीप क्लीनिंग
कॉइल्स AC का सबसे खास हिस्सा होती हैं। अगर इन पर धूल जमा है तो इसका असर कूलिंग पर देखने को मिल सकता है। सर्विस के दौरान आउटडोर यूनिट और एवापोरेटर इनडोर यूनिट की प्रॉपर केमिकल वॉश या डीप क्लीनिंग काफी ज्यादा जरूरी है। इसे चेक कर लें कि टेक्नीशियन ने ये काम अच्छे से किया है या नहीं। ऐसा भी देखा गया है कि कई बार टेक्नीशियन सिर्फ ऊपर-ऊपर से AC क्लीन कर देते हैं।
गैस लेवल की जांच
अगर आपका AC पहले जितनी ठंडी हवा नहीं दे रहा है या AC ने बिजली बिल बढ़ दिया है और आउटडोर यूनिट से भी कुछ अटपटी आवाज आ रही है, तो गैस लीक या गैस कम होने की संभावना हो सकती है। इसलिए सर्विस के दौरान टेक्नीशियन से गैस प्रेशर मीटर लगाकर गैस लेवल जरूर चेक करवा लें। अगर जरूरत पड़े तो गैस टॉप-अप जरूर करवा लें।
ड्रेनेज पाइप और वाटर लीक
ऐसा भी देखा गया है कि AC सर्विस के कुछ वक्त बाद इससे पानी टपकने लग जाता है। इसका कारण ड्रेनेज पाइप ब्लॉक होना या सही से फिट न होना हो सकता है। इसलिए सर्विस के दौरान ये जरूर चेक करें कि पाइप लाइन को अच्छे से साफ किया गया है या नहीं और इनडोर यूनिट में कहीं से वाटर लीकेज तो नहीं हो रहा है। इससे AC लंबे वक्त तक बिना किसी परेशानी आपको ठंडी हवा देता रहेगा।
यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा क्रिकेट सीजन में 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी  |
|