search

करनाल में दो बच्चों की मां के साथ लिव इन में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप

Chikheang 1 hour(s) ago views 251
  

दो बच्चों की मां के साथ लिव इन में रहने वाले युवक ने फंदा लगा दी जान।



जागरण संवाददाता, करनाल। सूरज नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक दो बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। उसके स्वजन ने महिला पर आरोप लगाए हैं कि वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

वहीं, महिला का कहना है कि वह मुस्लिम समुदाय से है, उसने कोई दबाव नहीं बनाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वजन के अनुसार, 23 वर्षीय आशु पिछले कुछ महीनों से दो बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह दिन में अपने घर पर रहता था और रात को महिला के पास चला जाता था। मृतक की मां का आरोप है कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और धमकी देती थी कि अगर शादी नहीं की तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगी।

स्वजन का आरोप है कि युवक आशु आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। वहीं, महिला ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वह आशु के साथ छह महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था।

महिला के अनुसार, रात करीब 11 बजे किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ। वह दूध लेने बाहर गई थी और थोड़ी देर बाद लौटकर आई तो आशु ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। महिला का दावा है कि उसने कैंची से चुन्नी काटकर आशु को नीचे उतारा और उसकी जान बचाने की कोशिश की। उसने आशु के एक दोस्त को फोन किया, जिसने उसे छाती दबाने के लिए कहा। ऐसा करने पर आशु ने उल्टी कर दी।

वह रातभर रिक्शा ढूंढती रही, ताकि उसे अस्पताल ले जा सके, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। बाद में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसे उसने पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का कहना है कि आशु नशे का आदि था। सेक्टर 32 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168180