search

नितिन हत्याकांड: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दो और हत्यारोपित गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Chikheang Yesterday 23:27 views 735
  

नितिन हत्याकांड के दो और फरार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इकोटेक 1 थाना क्षेत्र के लक्सर गांव के युवक नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
हत्या के बाद आरोपी फरार

इनकी पहचान लक्सर गांव के विपिन उर्फ कल्ला और बुलंदशहर जिले के हसनपुर गांव के सचिन के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ एक टाटा पंच गाड़ी भी बरामद की है।

  

इकोटेक 1 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस इमलियाका कट इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक टाटा पंच गाड़ी में दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस टीम हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब: दो साल में OSAT यूनिट से उत्पादन शुरू, मिलेंगे हजारों लोगों को रोजगार   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167925