search

आगरा में गीत गोविंद वाटिका बनकर है तैयार, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर होगा लाइट एंड साउंड शो

cy520520 Yesterday 23:27 views 880
  

गीत गोविंद वाटिका का निरीक्षण करतीं एडीए वीसी।



जागरण संवाददाता, आगरा। जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं।

वह ताजनगरी फेज-टू स्थित जोनल पार्क में मुख्यमंत्री पर्यटन सहभागिता योजना में 12.18 करोड रुपये की लागत से तैयार कराई गई गीत गोविंद वाटिका का लोकार्पण करेंगे।

इसके निर्माण पर आधी धनराशि एडीए और आधी पर्यटन विभाग ने व्यय की है। प्रभारी मंत्री फतेहपुर सीकरी में गुलिस्तां पार्किंग में पर्यटकों की सुविधा के लिए 80.47 लाख रुपये की लागत से बनाए गए संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सुझाव पर एडीए ने गीत गोविंद वाटिका तैयार कराई है। जोनल पार्क में 19 एकड़ भूमि में बनाई गई गीत गोविंद वाटिका में दो एकड़ भूमि में मुक्ताकाशीय मंच बनाया गया है।

यहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन और धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन शाम को यहां श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित साउंड एंड लाइट शो फाउंटेन पर हुआ करेगा। भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेशों के शिलालेख लगवाए गए हैं।

एक एकड़ भूमि में तुलसी वन विकसित किया गया है। तुलसी के औषधीय गुणों की जानकारी यहां पौधों के साथ दी जा रही है। यहां कुरुक्षेत्र का युद्ध का मैदान, गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण, पांडवों के शंख समेत अन्य स्कल्पचर लगाए गए हैं।

बुधवार शाम एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने गीत गोविंद वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकार्पण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163397