search

पत्नी को देने होंगे खर्चे के लिए प्रतिमाह 5000 रुपये, संभल एक गांव में पंचों ने क्यों सुनाया ये फरमान?

LHC0088 Yesterday 21:56 views 185
  

पत्नी को देने होंगे खर्चे के लिए प्रतिमाह 5000 रुपये, संभल एक गांव में पंचों ने क्यों सुनाया ये फरमान?



संवाद सूत्र, असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर अपने ही सगे बेटे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ दिया। मामला दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों के बीच पहुंचा तो मायके में पंचायत हुई। जिसमें युवक को पत्नी को पांच हजार रुपये प्रतिमाह भत्ते के रूप में देने को कहा।

थाना क्षेत्र के गांव में एम मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सभी लोग चौक गए। जिसमें युवक ने अपनी पत्नी पर सगे बेटे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आराेप लगाया है। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी पर यह आरोप लगाते हुए ऐचोड़ा कंबेाह स्थित गांव में उसे मायके भेज दिया।

इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत बैठा दी। जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत ने फैसला सुनाया कि युवक अपनी पत्नी को प्रतिमाह पांच हजार रुपये भत्ते के रूप में देगा। कुछ लोगों का कहना था कि युवक ने कुछ महीने पहले दूसरी शादी कर ली है और इस कारण ही वह पत्नी के साथ मारपीट करता था।

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 20-22 वर्ष पूर्व हुई थी और तीन बच्चे भी हैं। उसने कहा कि पति द्वारा दूसरा निकाह करने के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जाता था और आए दिन झगड़ा होता था। इसी को लेकर झूठे आरोप लगाकर करीब सप्ताह भर पहले घर से निकाल दिया।

इसके बाद लगातार पंचायत का दौर चला, जिसमें बुधवार को पंचायत में शामिल दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों ने इस मामले में फैसला सुनाया। जिसके अनुसार बच्चों की जिम्मेदारी युवक की दी है। साथ ही कहा कि युवक अपनी पहली पत्नी को भत्ते के रूप में खर्चे के लिए प्रतिमाह पांच हजार रुपये देगा। इस फैसले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई फैसले को सही तो कोई अन्याय बता रहा था।

ऐचौड़ा कंबेाह थाना प्रभारी लवलीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी। जिसमें महिला ने घर न बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पंचायत जैसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816