search

समयपुर बादली में मां समेत तीन मासूम बेटियों की हत्या, पड़ोसियों को नहीं लगी भनक; CCTV में जाता दिखा पति

cy520520 1 hour(s) ago views 355
  

चंदन पार्क स्थित इसी कमरे में रहती थी अनीता। जागरण



शमसे आलम, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अनीता समेत उनकी तीन मासूम बेटियों की हत्याओं की भनक साथ वाले कमरों में सो रहे पड़ोसियों तक को नहीं लगी। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपित ने पहले खाने या किसी सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को खिलाया हो, फिर बेहोशी की हालत में आरोपित गला रेतकर फरार हो गया हो। हालांकि पुलिस ने अनीता के पति पर हत्या की आशंका जाहिर की है, जो वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।
रात करीब 9:30 बजे आखिरी बार देखा

अनीता चंदन पार्क स्थित एक मंजिला मकान के भूतल स्थित एक कमरे में रहती थी। इस तल पर बने दो और कमरों में दो परिवार रहते हैं। अनीता के बगल वाले कमरे में रहने वाली पारुल ने बताया कि दंपति को उन्होंने मंगलवार की देर रात करीब 9:30 बजे आखिरी बार देखा था।

इसके बाद वे लोग सोने चले गए थे। आरोपित कब और किस समय वारदात को अंजाम दिया, इसकी भनक तक उन्हें लगी। न तो किसी के चिल्लाने की आवाज आई और नहीं कमरे के गेट खुलने या बंद होने की ही आवाज सुनाई दी।
तब वारदात की जानकारी मिली

बुधवार की सुबह शोर होने पर उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली। रात में किसी भी तरह की कोई हलचल तक नहीं हुई। इस मकान पर पहली मंजिल पर रहने वाली अनीता की रिश्तेदार रुबी देवी ने बताया कि रात में उन्हें भी किसी भी तरह की कोई भनक नहीं लगी जबकि अनीता का पति मुनचुन केवट देर रात आजादपुर मंडी जाता है तो गेट खुलने और बंद करने की आवाज कई बार वह भी सुनती थी। लेकिन वारदात वाली रात ऐसा उन्होंने कुछ भी नहीं देखा और नहीं सुना। मुनचुन के जाने के बाद रोजाना अंदर से अनीता गेट बंद कर लेती थी, लेकिन वारदात वाले दिन अंदर खुला मिला।
मातम में बदली होली की खुशियां

रिश्तेदार रुबी देवी ने बताया कि मुनचुन अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मंगलवार की शाम मंगल बाजार गए थे। जहां से होली की खरीदारी भी की थी। होली के लिए बच्चों के लिए नए-नए कपड़े भी लेकर रात करीब 9:30 बजे आए थे। अनीता ने भी बाजार से आने के बाद कहा था कि काफी हद तक होली की खरीदारी उन्होंने कर ली है। वहीं, हरी सब्जियां और अन्य सामान लेकर आए थे। उस समय देखकर ऐसा नहीं लगा था कि इनसे यह हमारी आखिरी मुलाकात है।
कभी दंपति के बीच झगड़ा होता नहीं देखा

रुबी देवी और पड़ोसी पारुल ने बताया कि अनीता और उसके पति मुनचुन के बीच कभी झगड़ा होता नहीं देखी। मुनचुन और उनकी पत्नी दोनों ही बच्चों से काफी प्यार करते थे। रोजाना मंडी से आने पर मुनचुन बच्चों के लिए काफी फल लेकर आता था। वारदात वाले दिन मुनचुन और अनीता दोनों ही उनसे मिले भी थे। काफी खुश थे। होली की खरीदारी पर जाने की बात कर रहे थे। वहीं, दिन में तीनों बेटियों को अनीता ने मेरे सामने ही नहलाया भी था।
सीसीटीवी फुटेज में जाता दिखा मुनचुन

सीसीटीवी फुटेज में बुधवार तड़के करीब पांच बजे मुनचुन अपने घर से बाहर जाता दिखा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली तो उसकी अंतिम लोकेशन जहांगीरपुरी की मिली। इसके बाद से लगातार उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के बाद वह दिल्ली से बाहर भागा है।

इसी वजह से आधा दर्जन से अधिक टीमें उसकी तलाश में भेज दी गई हैं। उधर एक साथ चारों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को भी यहीं नहीं हो रहा कि मुनचुन अपने ही हाथों अपने पूरे परिवार को खत्म कर देगा।

यह भी पढ़ें- पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, चार हत्याओं से कांपी दिल्ली; सनकी पति पटना का रहने वाला   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163344