deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

फेस्टिव सीजन में Tata Cars पर भारी डिस्काउंट: Nexon, Altroz, Punch पर 1.4 लाख रुपये तक की छूट

LHC0088 2025-10-7 13:36:35 views 1253

  अक्टूबल 2025 में Tata Cars पर डिस्काउंट ऑफर।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन के शूरू होते ही अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। टाटा मोटर्स अक्टूबर 2025 में अपनी Harrier, Punch, Nexon, Altroz, Curvv, Safari, Tiago, और Tigor पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ये ऑफर MY2024 और MY2025 स्टॉक पर मिल रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट्स, एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयलटी बेनेफिट शामिल हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


Tata की कारों पर डिस्काउंट ऑफर

    मॉडल कुल डिस्काउंट कीमत
   
   
   Tata Harrier
   ₹83,000
   ₹14 लाख - ₹25.25 लाख
   
   
   Tata Safari
   ₹83,000
   ₹14.66 लाख - ₹25.96 लाख
   
   
   Tata Nexon (MY2024)
   ₹45,000
   ₹8 लाख - ₹15.40 लाख
   
   
   Tata Nexon (MY2025)
   ₹25,000
   ₹8 लाख - ₹15.40 लाख
   
   
   Tata Altroz (MY2024)
   ₹1.40 लाख
   ₹6.30 लाख - ₹10.51 लाख
   
   
   Tata Altroz (MY2025)
   ₹70,000
   ₹6.30 लाख - ₹10.51 लाख
   
   
   Tata Punch (MY2024)
   ₹28,000
   ₹5.99 लाख - ₹10.10 लाख
   
   
   Tata Punch (MY2025)
   ₹23,000
   ₹5.99 लाख - ₹10.10 लाख
   
   
   Tata Tiago (MY2024)
   ₹40,000
   ₹4.57 लाख - ₹8.10 लाख
   
   
   Tata Tiago (MY2025)
   ₹30,000
   ₹4.57 लाख - ₹8.10 लाख
   
   
   Tata Tigor (MY2024)
   ₹50,000
   ₹5.49 लाख - ₹8.74 लाख
   
   
   Tata Tigor (MY2025)
   ₹35,000
   ₹5.49 लाख - ₹8.74 लाख
   
   
   Tata Curvv (MY2024)
   ₹30,000
   ₹9.66 लाख - ₹18.66 लाख
   
   
   Tata Curvv (MY2025)
   ₹40,000
   ₹9.66 लाख - ₹18.66 लाख
   
1. Tata Harrier और Safari

  



  • कंपनी के प्रीमियम SUV, Tata Harrier और Safari पर अक्टूबर 2025 में 83,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इनके MY2024 मॉडल्स पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस और 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।


  



  • इनके MY2025 मॉडल्स पर Harrier के कुछ मॉडल्स पर 33,000 रुपये तक की छूट है, जबकि Safari के कुछ खास वेरिएंट पर 58,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक और Safari की एक्स-शोरूम कीमत 14.66 लाख रुपये से 25.96 लाख रुपये तक है।

2. Tata Nexon

  



कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon के 2024 और 25 मॉडल पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके MY2024 मॉडल्स पर आपको 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस दिया जा रहा है। इसके MY2025 Nexon पर 25,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस शामिल है। साथ ही, पुराने Nexon मालिकों को 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से 15.40 लाख रुपये तक है।


3. Tata Altroz और Altroz Racer

  

भारत की एकमात्र डीजल हैचबैक Tata Altroz पर काफी बेहतरीन छूट दी जा रही है। इसके MY2024 Altroz Racer पर 1.4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 85,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। वहीं, MY2025 Altroz पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस दिया जा रहा है। Altroz की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख से 10.51 लाख रुपये के बीच है।


4. Tata Punch

  

कंपनी की सबसे छोटी SUV, Tata Punch पर भी बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। MY2024 Punch पर 28,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। MY2025 Punch पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। Punch की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख से 10.10 लाख रुपये के बीच है।


5. Tata Tiago और Tigor

  

  • Tata Tiago और Tigor पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। MY2024 Tiago पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि MY2025 Tiago पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। MY2024 Tiago पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि MY2025 Tiago पर 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।


  



  • इसी तरह MY2024 Tigor पर 50,000 रुपये तक की छूट है और MY2025 Tigor पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Tiago की कीमत 4.57 लाख से 8.10 लाख रुपये तक है, जबकि Tigor की कीमत 5.49 लाख से 8.74 लाख रुपये तक है।

6. Tata Curvv

  



कंपनी नई कूपे SUV Tata Curvv पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। MY2024 Curvv पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, और MY2025 Curvv पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Curvv की एक्स-शोरूम कीमत 9.66 लाख से 18.66 लाख रुपये तक है।

डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलर से संपर्क करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67876