search

होली पर ज्यादा किया हुड़दंग तो डीजे होंगे जब्त, फिरोजाबाद पुलिस ने की बवालियों से निपटने की तैयारी

Chikheang 2026-2-25 20:27:33 views 1108
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संवाद सूत्र, जसराना (फिरोजाबाद)। होली को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता सीओ प्रेम प्रकाश पांडे एवं थाना प्रभारी राजेश पांडे ने की।

सीओ ने हिदायत दी कि यदि होली के दौरान डीजे की वजह से कहीं भी बवाल, अशांति या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो संबंधित डीजे साउंड सिस्टम को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा तथा संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पाढ़म, मुस्तफाबाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी डीजे साउंड दुकानों के संचालक, अमित कुमार, राजकिशोर, रोहित, अरमान, नौबत सिंह, शिवकिशन, संतोष , उत्तम लोधी, आशीष कुमार, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244