search

श्रीलंका वाले खाएंगे ब्रज का आलू, पहली बार निर्यात, मुंबई पोर्ट के लिए रवाना हुई हाथरस सेे खेप

Chikheang Yesterday 20:27 views 321
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। आलू उत्पादन के लिए पहचान रखने वाले सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा से पहली बार संगठित रूप से श्रीलंका के लिए आलू निर्यात की शुरुआत हो गई है।

क्षेत्र की चाचा चौधरी ट्रेडिंग कंपनी ने दो अन्ना लोडिंग ट्रकों में चयनित व ग्रेडिंग किए गए आलू भरकर मुंबई पोर्ट के लिए रवाना किया, जहां से कंटेनर के माध्यम से खेप समुद्री मार्ग से श्रीलंका भेजी जाएगी।

निर्यात के लिए विशेष गुणवत्ता वाले आलू का चयन किया गया है। साइज और क्वालिटी के आधार पर छंटाई कर उन्हें मानक पैकेजिंग में तैयार किया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।  

कंपनी द्वारा किसानों से सीधे खरीद की गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम रही और किसानों को तुलनात्मक रूप से बेहतर मूल्य मिल सका।  

स्थानीय किसान सूरज चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आलू के दाम लगातार गिर रहे थे, जिससे लागत निकालना भी कठिन हो गया था। निर्यात शुरू होने से खरीद में तेजी आई है और भाव में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

विधायक प्रदीप चौधरी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की मेहनत अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रही है, जो गर्व का विषय है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167914