search

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चीनी डांस ग्रुप को मिला ईमेल

LHC0088 Yesterday 19:56 views 418
  

ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज को मिली बम से उड़ाने की धमकी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल एक चीनी डांस ग्रुप को मिला था, जिस पर चीन में प्रतिबंध है। वह इस महीने ऑस्ट्रेलिया में परफार्मेंश देने वाला है।

धमकी के मद्देनजर अल्बानीज को आवास से सुरक्षित निकालकर गहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें घंटों आवास से बाहर ही रहना पड़ा। पुलिस ने धमकी के स्त्रोत पर टिप्पणी से इन्कार किया है।
अल्बनीज ने क्या कहा?

अल्बानीज ने बुधवार को कहा, “हम इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।“ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह आधिकारिक आवास \“द लाज\“ के दरवाजे के पास खड़ा है। कैप्शन में उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।

वहीं, डांस ग्रुप के जुड़े प्रवक्ता ने कहा कि बम की धमकी उन कई ईमेल में से एक थी, जो शेन युन के एक प्रतिनिधि को भेजे गए थे। यह ग्रुप के स्थानीय आयोजकों को भेजा गया था और चीनी भाषा में था। ईमेल में दावा किया गया था कि पीएम आवास के आसपास विस्फोटक रखे गए हैं और अगर ग्रुप ने आस्ट्रेलिया में परफार्मेंश दिया तो इनमें विस्फोट होगा।

राहवीर योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद पर मिलेंगे 25 हजार, दिल्ली के लिए नई स्कीम   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165837