search

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 1 लाख उपभोक्ता रडार पर, बिहार के इस जिले में कटेंगे कनेक्शन!

deltin33 4 hour(s) ago views 877
  

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 1 लाख उपभोक्ता रडार पर



संवाद सूत्र, बांका। समय पर बिजली बिल बकाया नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पांच हजार या इससे अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता विभाग के रडार पर हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन कभी भी कट सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मार्च तक यह अभियान चलेगा। इ

समें पांच हजार से ज्यादा जिनके यहां बिजली बिल बाकी है, उनके घर व प्रतिष्ठान की बत्ती गुल होनी तय है। साथ ही जिन लोगों ने महीने भर से बकाया बिल भुगतान नहीं किया है, ऐसे उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए बांका और अमरपुर दोनों डिवीजन में सूची भी तैयार कर ली गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में ऐसे बकायेदारों की संख्या करीब एक लाख है। उसमें 50 हजार से अधिक उपभोक्ता बांका डिवीजन में हैं, जबकि इतना ही अमरपुर डिवीजन में भी है। सबसे खास, इस अभियान के लिए कनीय अभियंता की देखरेख में स्पेशल टीम बनाई गई है। जो बकायेदारों के घर पर जाकर कनेक्शन को काटेंगे।

बांका डिवीजन में 20 टीम का गठन किया गया है। मार्च तक यह अभियान चलेगा। प्रत्येक टीम को इसके लिए हर दिन का लक्ष्य तक निर्धारित कर दिया गया है। इसकी मानीटरिंग एसडीओ और कार्यपालक अभियंता हर रोज कर रहे हैं। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बता दें कि बांका नगर परिषद का क्षेत्र बांका डिवीजन में आता है। इसके अलावा बौंसी, बाराहाट, कटोरिया आदि का क्षेत्र इसमें है। जबकि अमरपुर नगर पंचायत, रजौन, धोरैया आदि का क्षेत्र अमरपुर डिवीजन में आता है। दोनों डिवीजन में करीब चार लाख के आसपास उपभोक्ता हैं।
दूसरे नाम से ले रहे नया कनेक्शन

विभागीय अधिकारियों की माने तो कई कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें ज्यादा बिजली बिल होने पर उपभोक्ता दूसरे के नाम पर नया कनेक्शन लेकर बिजली जला रहे हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य के नाम पर जो पहले का कनेक्शन है, उसका बकाया तक भुगतान नहीं कर रहे हैं।

ऐसे में टीम घर-घर जाएगी और उपभोक्ता से बकाया राशि जमा करने का अनुरोध करेगी। इसके बाद भी अगर बकाया बिल जमा नहीं किया जाता है तो उनका कनेक्शन काटा जाएगा।
गर्मी से पहले होगा मेंटेनें का काम

बिजली विभाग ने गर्मी से पहले मेंटेनेंस का काम पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है। इसके लिए भी निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने कहा कि गर्मी में लोगों को बिजली की किल्लत नहीं झेलनी पड़े इसके लिए मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है।

जरूरत के अनुसार जहां कही भी पुराने और जर्जर तार हैं, उसे बदला जाना है। साथ ही पेड़ की टहनियां और डालियों की कटाई-छटाई का भी काम कराया जाएगा। जिससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में भी निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके।


बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। इसके लिए मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। बांका डिवीजन में 20 टीम का गठन किया गया है। - कुमार सौरभ, कार्यपालक अभियंता, बांका डिवीजन।
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476678