search

उत्तर प्रदेश में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर IT का छापा

Chikheang 4 hour(s) ago views 944
  

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी  



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक के ‍उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापा मारा। कैंसर से पीड़ित उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

लखनऊ में तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ इनकम टैक्स की टीमों ने गोमती नगर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा है। आवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी छापेमारी में 50 से अधिक अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं।  

उमाशंकर सिंह के प्रतिष्ठानों पर अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है। उमांशकर सिंह की फर्म पीडब्ल्यू के बड़े काम करती है।
बलिया में भी छापेमारी

उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग के अफसर बुधवार सुबह कई गाड़ियों से पहुंचे। बलिया पुलिस भी साथ है। टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। आने-जाने पर रोक लगा दी है। अफसर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बसपा विधायक के बलिया स्थित प्लांट के अंदर भी ईडी व पुलिस पहुंची हैं, हालांकि बाहर से गेट बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

यह भी पढ़ें- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा, बलिया-लखनऊ में खंगाले दस्तावेज   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167773