search

Astrology: जोखिम लेने में सबसे आगे होती हैं ये 4 राशियां, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Chikheang 6 hour(s) ago views 983
  

इन 4 राशियों की खासियत (Image Source: Freepik)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि “बिना जोखिम के कोई बड़ी सफलता नहीं मिलती।“ लेकिन, रिस्क लेने का यह जज्बा हर किसी में एक जैसा नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की राशि हमारे स्वभाव और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा असर डालती है। जहां कुछ लोग फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं। वहीं, कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें खतरों से खेलना पसंद है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो जोखिम उठाने से कभी नहीं कतरातीं।
वो 4 राशियां जो रिस्क लेने में होती हैं सबसे आगे
1. मेष राशि (Aries): निडर और साहसी

मेष राशि का स्वामी मंगल है, जिसे साहस का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मेष राशि के लोग स्वभाव से ही \“फाइटर\“ होते हैं। इन्हें नई चुनौतियों से प्यार होता है। चाहे करियर हो या पर्सनल लाइफ, अगर इन्हें लगता है कि किसी काम में बड़ा रिवॉर्ड मिल सकता है, तो ये बिना डरे उसमें कूद पड़ते हैं। इनका मंत्र होता है- “पहले करो, सोचो बाद में।“
2. वृश्चिक राशि (Scorpio): गणनात्मक जोखिम (Calculated Risk)

वृश्चिक राशि के लोग दिखने में शांत हो सकते हैं, लेकिन इनके भीतर एक गहरा आत्मविश्वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले अंधेरे में भी रास्ता खोजने का दम रखते हैं। ये लोग बिना सोचे-समझे रिस्क नहीं लेते, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ बड़ा दांव खेलते हैं। इनकी अंतरात्मा (Intuition) इतनी मजबूत होती है कि अक्सर इनका रिस्क सफल साबित होता है।

  

(Image Source: AI-Generated)
3. धनु राशि (Sagittarius): रोमांच के शौकीन

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है, जो विस्तार और ज्ञान का प्रतीक है। इस राशि के लोग स्वभाव से घुमक्कड़ और खोजी होते हैं। इन्हें अपनी \“कम्फर्ट जोन\“ में रहना पसंद नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वाले अपनी आजादी और नए अनुभवों के लिए बड़े से बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। ये आर्थिक मामलों में भी काफी साहसी होते हैं।
4. सिंह राशि (Leo): जीत का जुनून

सिंह राशि के लोग \“राजा\“ की तरह जीना पसंद करते हैं। इनके भीतर हारने का डर नहीं, बल्कि जीतने का जुनून होता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सिंह राशि वाले अपने मान-सम्मान और लीडरशिप को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये अक्सर बिजनेस और ऊंचे पदों पर रिस्क लेकर अपनी काबिलियत साबित करते हैं।

यह भी पढ़ें- Numerology: मूलांक 2 की सबसे बड़ी खूबी क्या है, और यही कब बन जाती है कमजोरी

यह भी पढ़ें- इन तारीखों पर जन्म लेने वालों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, आपका मूलांक भी है इसमें शामिल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167785