सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में भर्ती आरोपित
संवाद सूत्न, नगीना (बिजनौर)। रुद्रपुर में विवाहिता के साथ हुई गैंग रेप की घटना का एक आरोपित ने लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में नजीबाबाद-नगीना रेलवे स्टेशन के बीच जीआरपी को देखकर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
जीआरपी ने युवक को गंभीर हालत में नगीना रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि बाद में सूचना पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई।
ट्रेन में चेकिंग के दौरान बिगड़ी हालत
मंगलवार की शाम जीआरपी द्वारा नजीबाबाद-नगीना रेलवे स्टेशनों के बीच लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 23 वर्षीय अभय सक्सेना पुत्र रवेंद्र सक्सेना की अचानक हालत खराब हो गई। जीआरपी ने उसे नगीना रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना ले गए।
गैंगरेप का है मुख्य आरोपित
जहां पर चिकित्सा प्रभारी विशाल दिवाकर की मौजूदगी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों व सहयोगी स्टाफ ने उसका उपचार शुरू कर दिया और युवक की स्थिति सामान्य होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच में सामने आया कि रुद्रपुर में 22 फरवरी की रात एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। अभय गैंगरेप के माामले में मुख्य आरोपित है और फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें- मेरठ में कक्षा सात की दो छात्राओं ने स्कूल में निगल लिया सल्फास
उत्तराखंड पुलिस को सौंपा गया
ट्रेन में जीआरपी को जांच करते देख आरोपित ने उन्हें उत्तराखंड सिविल पुलिस समझ बैठा और घबराकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। थाना प्रभारी जीआरपी नजीबाबाद ने बताया कि युवक को उत्तराखंड पुलिस को सुपुर्द करने के साथ उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun highway पर बेहोश मिला था कपल, युवक की हुई मौत; युवती वेंटीलेटर पर  |
|