search

Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Chikheang 4 hour(s) ago views 229
  

Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग आज भारत में अपनी नई Galaxy S65 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में Galaxy S26 Ultra भी शामिल होने वाला है लेकिन लॉन्च से ठीक पहले, मौजूदा जेनरेशन का Galaxy S25 Ultra अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। जी हां, Galaxy Unpacked 2026 से पहले ही फ्लिपकार्ट Galaxy S25 Ultra पर 26 हजार रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है।

बता दें कि सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में क्वाड कैमरा, AMOLED पैनल, Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट के साथ Galaxy AI फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अभी इस फोन को सस्ते में अपना बनाना चाहते हैं एक बार ये जबरदस्त डील जरूर चेक करें।
Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर

सैमसंग के Galaxy S26 के लॉन्च से ठीक पहले इस वक्त Galaxy S25 अल्ट्रा सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। फोन को आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ 1,07,954 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस कीमत पर आपको फोन का बेस वेरिएंट मिलने वाला है। जबकि फोन की ओरिजिनल कीमत 1,29,999 रुपये है, यानी फोन पर लगभग 22,045 रुपये तक की छूट मिल रही है।

डिवाइस पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। बैंक ऑफर्स के बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 1,03,857 रुपये रह जाती है। इसके अलावा आप पुराना डिवाइस एक्सचेंज करके 51,100 रुपये तक की वैल्यू भी ले सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.9 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 2,600 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस है। फ्रंट पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिपसेट मिल रहा है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। साथ ही इस डिवाइस में 12GB या 16GB LPDDR5X रैम और 256GB, 512GB, या 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शंस भी हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra के कैमरा स्पेक्स

सैमसंग के इस जबरदस्त फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप है जहां OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।

सामने की तरफ सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। ओवरऑल देखा जाए तो अभी भी ये फोन इस प्राइस पर काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Samsung का 59,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 35,999 में, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632