search

हिमाचल में आपदा पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, 917 बेघर परिवारों को मिलेगा अपना घर

cy520520 1 hour(s) ago views 54
  

कैप्शन: मंडी में 917 बेघर परिवारों को मिलेगा अपना घर



जागरण संवाददाता, मंडी। वर्ष 2025 की आपदा में अपना घर खो चुके लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला प्रशासन ने 917 मामलों को मंजूरी प्रदान कर दी है। तकनीकी औपचारिकताओं के बाद परिवारों को पैसा जारी होगा। इस बार सारी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है।

जुलाई और अगस्त 2025 में हुई आपदा के कारण जिला मंडी में 2000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। उस समय सराज, करसोग, गोहर, धर्मपुर में 28 जून को आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। ठीक एक महीने बाद जुलाई मंडी शहर, जोगेंद्रनगर, सरकाघाट, बालीचौकी सहित अन्य जगहों पर भूस्खलन के कारण लोगों के घर तबाह हो गए थे।
1100 के करीब मकान हुए अलॉट

हालात यह हैं कि अब भी कई लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं। केंद्र सरकार ने लोगों की समस्या को समझते हुए तुरंत प्रभाव से पहले चरण में 570 और दूसरे चरण में 1100 के करीब मकान अलॉट किए थे।

इन मकानों की प्रक्रिया सारी ऑनलाइन थी। पिछले चार महीनों से जिला प्रशासन इस प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा है और अब 917 प्रभावित लोगों को मकान देने के लिए सेंशन कर दी गई है।
1.50  लाख मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलते हैं

इन मामलों में मकान कहां बनाए जाने उस स्थान की टैगिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इनको 65 हजार रुपये की पहली किश्त जारी हो जाएगी। इस योजना के तहत 1.50 लाख रुपये मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलते हैं। योजना के तहत जिला प्रशासन ने 88 प्रतिशत के करीब के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163020