search

बुलंदशहर में कुआं पूजन पर म्यूजिक विवाद: अनुसूचित जाति और मुस्लिम समाज में मारपीट, 12 गिरफ्तार

deltin33 1 hour(s) ago views 548
  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम समाज के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुआं पूजन के दौरान बज रहे म्यूजिक सिस्टम को बंद कराने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।

हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत मुस्लिम पक्ष के 15 लोगों को नामजद करते हुए 64 ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख निवासी अनुसूचित जाति के आकाश कुमार के यहां सोमवार शाम कुआं पूजन और रात को देवी जागरण का कार्यक्रम था।

कुआं पूजन के दौरान स्वजन और रिश्तेदार म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे। इसी बीच मुस्लिम पक्ष के लोगों ने नमाज का समय होने का हवाला देते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस ने पीड़ित आकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार मलिक ने बताया कि म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात करने के साथ गश्त बढ़ा दी है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476351