search

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा: साहिबा की जगह सलमा, प्रियंका की जगह सुहानी दे रही थी एग्जाम

Chikheang Yesterday 23:56 views 228
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर महदूद में बोर्ड परीक्षा के फर्जीवाड़ा में देर रात पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब दस बजे कक्ष निरीक्षकों ने प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक पर लगी फोटो में अंतर देखा।  

संदेह होने पर संबंधित परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक कक्ष में बुलाया गया। जांच में कुल आठ मामलों में प्रतिरूपण सामने आया।

कक्ष संख्या दो में अंकित कुमार की जगह प्रवेश पत्र पर फोटो चस्पा युवक परीक्षा दे रहा था, जो केंद्र से फरार हो गया।

कक्ष संख्या पांच में ईशाक के स्थान पर गुलफाम निवासी चमरिया लालढांग मिला। कक्ष संख्या छह में रवि कुमार की जगह कृष्ण पाल निवासी रावली महदूद बैठा मिला।

कक्ष संख्या आठ में विशाल की जगह कैफ निवासी सुल्तानपुर परीक्षा देता मिला। कक्ष संख्या 11 में साहिबा की जगह सलमा निवासी नसीरपुर कलां बैठी मिली। इसी कक्ष में प्रियंका की जगह सुहानी निवासी रावली महदूद मिली।

प्रीती के स्थान पर प्राची सरकारिया निवासी ज्वालापुर परीक्षा देती पाई गई। रविता की जगह भावना पुत्री मामचंद निवासी रावली महदूद बैठी मिली।

केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से लिखित बयान लिया गया। प्रवेश पत्र पुलिस को सौंपे गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी गई।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167368