search

प्रौद्योगिकी का पावरहाउस है भारत, वैश्विक एआई पहल में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका: व्हाइट हाउस

Chikheang 1 hour(s) ago views 879
  

प्रौद्योगिकी का पावरहाउस है भारत। (पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम की सराहना की है और उसे प्रौद्योगिकी का पावरहाउस बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार माइकल क्रैट्सियोस ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी की महाशक्ति (पावरहाउस) है, जिसकी व्हाइट हाउस की वैश्विक एआई पहल में महत्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रपति के सहायक और व्हाइट हाउस के विज्ञान व प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय के निदेशक क्रैट्सियोस ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया और कहा, \“भारत एक टेक्नोलाजी पावरहाउस है।\“

उन्होंने कहा, \“इस देश में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है, घरेलू स्तर पर गहरी प्रतिभा है और उत्पादों व एप्लिकेशंस का निर्माण किया जा रहा है।\“

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक सलाहकार ने हाल ही में भारत का दौरा किया था, जहां इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लिया था। क्रैट्सियोस ने कहा, \“विकसित और विकासशील देशों के बीच एआई को अपनाने की होड़ हर दिन बढ़ रही है। हम दुनिया को व्यापाक रूप से दो श्रेणियों में देखते हैं और प्रत्येक के लिए भिन्न टूल की जरूरत है।\“

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285