धुएं के अलर्ट पर विमान को लौटाया गया वापस।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार शाम कार्गो क्षेत्र में संदिग्ध धुआं निकलने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। जांच के बाद, धुएं का संकेत गलत पाया गया। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली-अहमदाबाद उड़ान संख्या एआइ 2939 में 170 लोग सवार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही धुएं के संकेत के कारण दिल्ली लौट आया, जो बाद में विमान की गहन एहतियाती जांच के बाद गलत पाया गया। अधिकारी ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान दिल्ली में उतरा और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद ले जाया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ |