search

राजौरी जीएमसी प्रिंसिपल ने जांची आपात स्वास्थ्य सेवाएं, बिना वर्दी डॉक्टर और कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

deltin33 1 hour(s) ago views 343
  

गवर्नमेंट मेडिकल कालेज राजौरी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया ने की कार्रवाई।



जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में गवर्नमेंट मेडिकल कालेज राजौरी के प्राचार्य डॉ. एएस भाटिया ने देर रात अस्पताल के आपातकालीन विभाग और विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। प्राचार्य को कोई भी डाक्टर या कर्मी वर्दी में नहीं मिला। इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटे पाए गए, जबकि शौचालयों की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली। इन कमियों पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

रात्रिकालीन निरीक्षण में प्राचार्य ने इमरजेंसी यूनिट का विस्तृत जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल कर्मियों से आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर मरीजों के उपचार, ट्रामा मामलों के प्रबंधन, दवाओं की उपलब्धता और जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यक्षमता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि रात के समय पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, बिस्तरों की व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण उपायों की भी जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को सुरक्षित व साफ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मौके पर ही दिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश

प्राचार्य ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, स्टाफ के व्यवहार, दवाओं की उपलब्धता और जांच सुविधाओं पर फीडबैक लिया। कुछ ने संतोष जताया, जबकि कुछ ने दवाओं की आपूर्ति और जांच सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता बताई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
फार्मेसी विभाग को जीवन रक्षक दवाओं का स्टाक अद्यतन रखने और मरीजों को दवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बायोमेडिकल उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव पर भी जोर दिया गया।

डॉ. भाटिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता आवश्यक है। नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर समस्याओं की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अस्पताल सेवाओं में सुधार होगा।
दो दिनों में सभी शौचालयों की हालत में होगा सुधार

इस संबंध में बात करने पर प्राचार्य मेडिकल कालेज राजौरी डाक्टर एएस भाटिया ने बताया की सभी कर्मचारी अब हमेशा ही अपनी वर्दी में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि दो दिनों में सभी शौचालयों की हालत में सुधार होगा। इमरजेंसी वार्ड में हमारे पास बेड कम है और हमारी 180 बेड की इमारत तैयार हो चुकी है।

जैसे ही यह इमारत हमें मिलती है तो उसके बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास उपचार के लिए जो भी मरीज आएंगे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476235