search

वाराणसी में होली से पहले ऑटो चालकों की मनमानी, 10 से 20 रुपये बढ़ाया किराया

LHC0088 2026-2-24 17:57:13 views 1237
  

वाराणसी में होली से पहले ऑटो चालकों की मनमानी, यात्रियों को बढ़ी परेशानी।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। होली के त्योहार से पूर्व पांडेयपुर–दानगंज रूट पर ऑटो चालकों द्वारा अचानक किराया बढ़ाने से यात्रियों में नाराजगी उत्पन्न हो गई है। बिना किसी आधिकारिक सूचना के और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद प्रति सवारी 10 से 20 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है।

इससे रोजाना गांव से शहर आने-जाने वाले मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विशेषकर, गांव से आकर शहर में होली की खरीदारी करने वाले यात्रियों को इस बढ़ोतरी से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों के अनुसार, चंदवक से पांडेयपुर का किराया 50 रुपये, चंदवक से रिंग रोड 40 रुपये, चंदवक से दानगंज 20 रुपये, चंदवक से धरसौना 25 रुपये, दानगंज से पांडेयपुर 40 रुपये, बलरामगंज व धरसौना से पांडेयपुर 30 रुपये तथा मोहाव से पांडेयपुर 20 रुपये प्रति सवारी वसूला जा रहा है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी के कारण सवारी और ऑटो चालकों के बीच आए दिन कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

देहात क्षेत्र से शहर आकर काम करने वाले विकास कुमार, रणधीर सिंह, सुशील यादव और राजेश गुप्ता का कहना है कि बिना किसी कारण के किराया बढ़ाना सरासर गलत है। त्योहार के समय इस प्रकार की मनमानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस संदर्भ में स्थानीय लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस का कहना है कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। होली के त्योहार से पहले किराया वृद्धि ने यात्रियों के लिए एक नई चुनौती उत्पन्न कर दी है।    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126