search

Railway News: रांची-टोरी रूट पर 27 से चलेगी भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, यात्रा से पहले चेक करें पूरा शेड्यूल

LHC0088 1 hour(s) ago views 719
  

धनबाद और भोपाल के बीच 27 से चलेगी नई ट्रेन। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए रांची रोड-टोरी गढ़वा रोड पर एक जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन रेलवे मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही आगामी 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। भोपाल धनबाद भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11631, 11632 सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी।

नई ट्रेनों में वाता अनुकूलित प्रथम श्रेणी का एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कक्षा शयनयान श्रेणी के साथ और साधारण श्रेणी के चार कोच सहित 22 एचएलबी कोच होंगे।

आगामी 27 फरवरी से भोपाल धनबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11631 का परिचालन भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।
रेलवे ने बताया पूरा शेड्यूल और रूट

वहीं आगामी 1 मार्च से धनबाद भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 116 32 का परिचालन प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 116 31 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 20:55 बजे खुलेगी।

जो बीना दमोह कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 8:45 बजे सिंगरौली 10:20 बजे चोपन, 11:20 बजे रेणुकूट, 12: 35 बजे गढ़वा, 13: 20 बजे डाल्टनगंज, 14: 52 बजे टोरी, 17:05 बजे रांची रोड सहित और स्टेशनों पर रुकते हुए 20: 20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
सुबह 7 बजे पहुंचेगी भोपाल

वहीं, गाड़ी संख्या 11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 7:20 बजे खुलेगी, जो 9: 45 बजे रांची रोड, 11:20 बजे टोरी, 12:46 बजे डाल्टनगंज, 12: 35 बजे गड़ा, 12: 08 बजे रेणुकूट, 16: 05 बजे चोपन, 18: 50 बजे सिंगरौली स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 7: 00 बजे भोपाल पहुंचेगी। उक्त आशय की जानकारी धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

यह भी पढ़ें- बंगाल में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश, ममता के गढ़ में जाएंगे झारखंड और ओडिशा के न्यायिक अधिकारी

यह भी पढ़ें- Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: झारखंड में हादसा, शोक बिहार में; औरंगाबाद के डॉ. विकास की भी गई जान   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165074