टेंट गोदाम में लगी भीषण आग।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बलिया बांसडीह मार्ग पर मंगलवार को महावीर नगर के पास एक टेंट गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में टेंट व्यवसायी प्रमोद गुप्ता को भारी आर्थिक क्षति हुई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गोदाम में रखा लगभग 10 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।
घटना के समय पास ही स्थित गणेश गुप्ता के यहां वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के आधार पर आग का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
वेल्डिंग कार्य के दौरान हुए बिजली के उतार चढ़ाव या चिंगारी से निकली आग ने टेंट के कपड़ों और बांस बल्लियों को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक काबू पाया जाता, तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
लेखपाल द्वारा जले हुए सामान की सूची तैयार की जा रही है। व्यवसायी प्रमोद गुप्ता ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि उनके उजड़े कारोबार को फिर से सहारा मिल सके।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर जिले के फरार 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं दोनों बदमाश
यह भी पढ़ें- मेरठ में पिस्टल लहराता हुआ आ रहा था बाइक सवार, पुलिस ने इंटरचेंज पर पकड़ा  |