search

चंडीगढ़ में HDFC बैंक के ATM में डाला जा रहा था कैश, अचानक चली गोली, मच गई भगदड़, सुरक्षाकर्मी घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 504
  

गोली चलने के बाद बैंक के बाहर जमा हुए लोग।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-17 की मार्केट में स्थित एचडीएफसी बैंक में गोली चली। अफरा-तफरी मच गए। बैंक के कर्मचारियों समेत आसपास के शोरूम में काम करने वाले भी सहम गए। हालांकि, जब पता चला कि सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चली है तो सभी ने राहत की सांस ली।

घटना मंगलवार दोहपर बाद हुई। बैंक के एटीएम में कैश डाला जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकली गोली सुरक्षाकर्मी के ही हाथ पर लगी। गाेली की आवाज सुनकर बैंक में भगदड़ सी मच गई। कर्मचारी सहम गए।

आसपास के शोरूम से भी कर्मचारी बाहर निकलकर आए। एक बार तो कोई बड़ी वारदात होने का अंदेशा जताया, लेकिन कुछ ही देर में सारी स्थिति क्लियर हो गई। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया।    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167171