search

कर्नाटक में जाति के आधार पर भेदभाव, मंदिर से बाहर निकाला नया विवाहित जोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 981
  

कर्नाटक में जाति के आधार पर भेदभाव (फोटो-सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक से जाति के आधार पर भेदभाव का मामला सामने आया है। तुमकुरु जिले में एक नए शादीशुदा जोड़े को मंदिर में जाने से रोक दिया गया।

नए विवाहित जोड़े को उनकी दलित जाति होने की वजह से रोक दिया गया और इन्हें मंदिर परिसर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया।
दलित विवाहित जोड़े को मंदिर में जाने से रोका

तुमकुरु जिले के गोनी गांव में एक नए शादीशुदा दलित जोड़े को अरसम्मा मंदिर में जाने से रोका गया। यहां एक ऊंची जाति के आदमी ने नाटक किया कि उसके ऊपर देवता का साया आ गया है।

नारायणप्पा नाम के इस आदमी ने परिवार को यह कहते हुए जाने को कहा कि उन्हें मंदिर के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक आदमी घुटने के बल बैठा हुआ दिख रहा है, जो मंदिर में अंदर जाने के रास्ते को रोक रहा है। वह आदमी नए विवाहित जोड़े पर चिल्लाता है और उनसे बाहर निकलने के लिए कहता है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मंदिर परिसर में जाने की इजाजत न मिलने पर और इस घटना से परेशान होकर पीड़ित जगदीश ने तुरुवेकेरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने नारायणप्पा और घटना के समय मंदिर के अंदर मौजूद दूसरे लोगों प्रभा, कांतन्ना, अमूल्या, पुट्टेगौड़ा और पद्मा समेत सभी के खिलाफ SC/ST (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस ने नारायणप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले से जुड़े बाकी आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- \“राज्य के 30 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि भ्रष्ट\“, कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- यूपी की महिला को बेंगलुरु में किया प्रताड़ित, पति और ससुराल वालों ने 9 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ की मारपीट   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167129