LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 116
उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक औक आत्महत्या। सांकेतिक तस्वीर
पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:12 बजे स्टेशन कंट्रोलर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेट्रो ट्रैक पर कूद गया है। जांच में पता चला कि घटना सुबह लगभग 9:50 बजे हुई, जब व्यक्ति प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर ट्रैक पर चला गया और आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया।
डीसीपी (मेट्रो) कुशल पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर था और अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था।
डिप्रेशन का शिकार था मृतक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था और उसका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। वह सोमवार को ही अस्पताल गया था।
मृतक के परिवार में उसका पत्नी एक 18 वर्षीय बेटी और दो बेटे हैं जिनकी उम्र 17 और 20 साल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को छात्र ने की थी आत्महत्या
इससे पहले शुक्रवार को इसी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर ने चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अश्विनी ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी और उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत कारणों से परेशान होने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें- उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर किशोर ने दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
 |
|