search

बीएसएल आवासों में एसी जांच का आदेश: बिजली संतुलन और अवैध उपयोग पर नकेल

cy520520 6 hour(s) ago views 461
  

बीएसएल के आवासों में एसी लगाने की जांच।  



जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात लिमिटेड के आवासों में लगाए गए सभी एयर कंडीशनर मशीन यानी की एसी की अब जांच की जाएगी। इस बाबत सेल प्रबंधन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के तहत कंपनी के आवास में रहने वाले बीएसएल के कर्मचारी - अधिकारी, लीजधारी, लाइसेंसधारी तथा विभिन्न पुल में बीएसएल के आवास का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को अब अपने मकान में लगाए गए एयर कंडीशनर की संख्या बीएसएल प्रबंधन को बताना होगा।

इसके लिए प्रबंधन की ओर से एक प्रारुप तैयार किया गया है। जिसे 15 मार्च 2026 तक नगर सेवा विभाग के विद्युत शाखा में साफ्ट फार्म के साथ आनलाइन जमा करना होगा। प्रारुप में बीएसएल कर्मियों को अपने आवास में लगाए गए एसी की संख्या के साथ नाम, पता, कर्मचारी संख्या, आवास का प्रकार तथा मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।

जबकि जो गैर बीएसएल कर्मी उन्हें किस पुल में आवास का आवंटन किया गया है, इसका पूरा ब्यौरा नाम, पता, मकान संख्या तथा आवास के प्रकार के साथ देना आवश्यक होगा। इसके बाद बीएसएल प्रबंधन की टीम संबंधित आवासधारी के मकान का भौतिक सत्यापन कर उनके द्वारा लगाए गए एयर कंडीशनर के संख्या की जांच करेगी।

इनमें गलत जानकारी देने वाले संबंधित व्यक्ति पर निर्धारित दर के मुताबिक जुर्माना लगाया जाएगा। बता दे की गर्मी के दिनों में शहर के विभिन्न आवासीय कालोनी में लोड शेडिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। जिसका मुख्य वजह एसी के इस्तेमाल को भी माना जाता है। नई व्यवस्था के लागू होने से शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होने के साथ लोड शेडिंग पर संतुलन बन सकेगा।
वाणिज्यिक इस्तेमाल वालों का कटेगा कनेक्शन

बीएसएल के आवास को लीज व लाइसेंस पर लेकर इसका वाणिज्यिक इस्तेमाल करने वाले आवासधारियों के मकान से एयर कंडीशनर तथा डीप फ्रीजर का कनेक्शन हटाया जाएगा। इनमें कई ऐसे आवासधारी है जो कंपनी के मकान का अवैध तरीके से विस्तार कर उसमें होटल, हास्टल, आफिस, दुकान आदि का संचालन नियमों को ताक पर रख कर कर रहे है।

जहां बड़े-बड़े डीप फ्रीजर के साथ बीएसएल के बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर एयर कंडीशनर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या का एक सबसे बड़ा कारण यह भी है। इसलिए बीएसएल प्रबंधन इन आवासों को चिन्हित करने का काम लगभग पूरा कर ली है।

इन आवासों से जल्द ही एयर कंडीशनर तथा डीप फ्रीजर का कनेक्शन को हटाने के साथ संबंधित आवासधारियों पर दंड स्वरूप भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162661