search

घरों से टकराती लहरें, बर्फबारी और बाढ़... अमेरिका के Massachusetts में बर्फीले तूफान का कहर

deltin33 1 hour(s) ago views 313
  

मैसाचुसेट्स में बर्फ की बाढ़ (फोटो-X/Jonathan Petramala)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड स्टेट्स के राज्य मैसाचुसेट्स में आए बर्फीले तूफान ने तबाही मचा दी है। घरों की छत से लेकर सड़क तक हर तरफ सिर्फ बर्फ जमी हुई है।

मैसाचुसेट्स में चारों तरफ बर्फ के साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। तटीय इलाकों में लहरें उफान पर हैं और तेज बारिश के साथ बर्फ की बाढ़ आ गई है। इंटरनेट पर्सनेलिटी जोनाथन पेट्रामाला ने इस तूफान का ड्रोन वीडियो बनाया।

  
मैसाचुसेट्स में बर्फ की बाढ़

अमेरिका के साउथ शोर पर स्थित मैसाचुसेट्स के सिचुएट में सोमवार 23 फरवरी की सुबह आसमान में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस इलाके में कई बार बिजली गिरी। इसके साथ ही तेज बर्फीला तूफान भी देखा गया।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सर्दियों के तूफानों में गर्म हवा की हल्की परतें ऊपर उठती हैं, जिससे बर्फबारी बढ़ती है और बिजली गिरते वक्त काफी इलेक्ट्रिक चार्ज अलग होता है।

जोनाथन पेट्रामाला के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि लहरें घरों से टकरा रही हैं और कई मंजिला इमारतों को ढक रही हैं।

  

सिचुएट, प्लायमाउथ काउंटी, मैसाचुसेट्स, यूनाइटेड स्टेट्स में साउथ शोर पर बोस्टन और प्लायमाउथ के बीच में एक समुद्र तटीय शहर है। ये शहर पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है।
अमेरिका में बर्फीले तूफान से लगी \“इमरजेंसी\“

अमेरिका में इस समय कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले दस सालों में ये सबसे तेज तूफान है। भारी बर्फबारी के चलते अधिकारियों ने कई शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दी है और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

  

यह भी पढ़ें- 5600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल बंद... अमेरिका में बर्फीले तूफान से लगी \“इमरजेंसी\“

यह भी पढ़ें- माउंट अकोंकागुआ चोटी पर लहराया तिरंगा, निम और जिम की टीम ने रचा कीर्तिमान   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476013