दिल्ली-लेह स्पाइसजेट फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइसजेट की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट SG-121 को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे।
सूत्रों के मुताबिक, विमान के इंजन नंबर-2 में खराबी आने की आशंका के बाद पायलट ने एहतियातन फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाने का फैसला लिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से उतार लिया गया।
इस दौरान राहत की बात यह रही कि कॉकपिट में किसी तरह का फायर वार्निंग अलर्ट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रहे विमान में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ
 |