search

रांची कर छउवा हैं भाजपा के नए बॉस नितिन नबीन, यहीं बजी थी शादी की शहनाई

deltin33 2026-1-20 16:26:42 views 986
  

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रांची से गहरा नाता है।



दिव्यांशु, रांची। भाजपा के नए बॉस यानि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्म रांची में ही हुआ है। 1980 में इनके पिता के छोटे भाई नवीन किशोर सिन्हा के कांके के अरसंडे स्थित आवास में इनका जन्म हुआ। यानि नितिन नवीन की किलकारी रांची में ही गूंजी।

इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की शादी भी रांची में ही हुई है। अशोक नगर के अमलताश बैंक्वेट हाल में इन्होंने दीपमाला श्रीवास्तव के साथ सात फेरे लिए। नितिन नबीन भले बिहार में राजनीति करते हुए दिल्ली पहुंच गए लेकिन इनकी पहचान रांची कर छउवा की ही है। आज भी इनके चाचा, मामा और मौसी का परिवार रांची में ही रहता है।

2018 में अपनी चचेरी बहन की शादी में नितिन नबीन महीने भर रांची में रहकर सारी व्यवस्था देखते रहे। रांची प्रेस क्लब में अपनी बहन की शादी के लिए कमरे बुक कराया और बारात की अगवानी की।
पारिवारिक और राजनीतिक कारणों से आते रहे रांची

जन्मस्थान होने की वजह से रांची से पारिवारिक स्नेह तो रहता ही है, राजनीतिक कारण से भी इनका रांची आना होते रहता है। वैसे भी बिहार और झारखंड में सामाजिक-सांस्कृतिक-राजनीतिक संबंध हमेशा रहे हैं। 2014 के झारखंड विधान सभा चुनाव के समय भी नितिन नबीन रांची आए थे और साहिबगंज समेत कई विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कर पार्टी के लिए काम किया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में दिखेगा झारखंड का असर

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पांच दिन पहले ही झारखंड भाजपा को भी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आदित्य साहू मिले हैं। दोनों नए नेताओं की संगठन में कैमेस्ट्री भी आने वाले दिनों में दिखेगी।

नितिन नबीन की टीम में झारखंड से कुछ अनुभवी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा सकती है। भाजपा में नई उम्र के लोगों को अगली पीढ़ी की कमान देने की योजना से झारखंड भाजपा के कुछ युवा नेता राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477826