search

RBI Office Attendant Admit Card 2026 Link: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा इस डेट में

Chikheang 1 hour(s) ago views 97
  

RBI Office Attendant Admit Card 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती ऑनलाइन एग्जामिनेशन के लिए कॉल लेटर (RBI Office Attendant Admit Card 2026) जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा इस डेट में होगी संपन्न

आरआरबी की ओर से नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक अटेंडेंट पदों के लिए ऑनलाइन एग्जामिनेशन का आयोजन 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
कॉल लेटर डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • आरबीआई अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर करेंट वैकेंसीज में कॉल लेटर पर क्लिक करें।
  • अब भर्ती से संबंधित कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।


RBI Office Attendant Admit Card 2026 Link

  
एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में तर्क शक्ति परीक्षण से 30 सवाल, सामान्य अंग्रेजी से 30 सवाल, सामान्य जागरूकता से 30 सवाल और संख्यात्मक क्षमता से 30 सवाल पूछे जायेगे।
पेपर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती, कन्नड़, कोंकड़ी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, असमी, मणिपुरी, बंगाली, तेलुगु, उर्दू माध्यमों में भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167060