search

गुजरात: मोरबी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 148
  

गुजरात में कार से कुचलने से दो साल की बच्ची की मौत



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मोरबी जिले में अलाप रोड पर पटेलनगर सोसाइटी के पास यह हादसा हुआ। सोमवार, 23 फरवरी को सड़क पर खेल रही एक बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार से कुचलकर दो साल की बच्ची की मौत

मोरबी जिले में अलाप रोड के पास रहने वाली ये बच्ची सड़क के मोड़ पर खेल रही थी। तभी अचानक एक कार आ जाती है और उसका अगला पहिया धनश्री नाम की बच्ची को कुचल देता है।

कार ड्राइवर ने बच्ची को गाड़ी के आगे आता देख ब्रेक लगाए। गाड़ी के रुकने के साथ ही आस-पास से एक व्यक्ति बच्ची के पास आता है और उसे गोद में उठाता है।

बच्ची को कार के नीचे आता देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर से उनकी भिड़ंत हो गई। ड्राइवर की पहचान नीरवभाई महादेवभाई भोरानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

यह भी पढ़ें- गुजरात: राजकोट में 1500 अवैध घरों पर चला बुलडोजर, अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी बस्ती

यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के 150 वर्ष: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बोले- यह गीत कभी अप्रासंगिक नहीं होगा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162448