search

CUET UG 2026: NTA सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन, 26 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

Chikheang 1 hour(s) ago views 175
  

CUET UG registration Re-Open  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो पुनः ओपन कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं और किसी कारणवश पहले तय तिथियों में फॉर्म नहीं भर सके थे उनके पास अब सुनहरा मौका है।
NTA द्वारा एप्लीकेशन विंडो 23 फरवरी से री-ओपन कर दी गई है जो 26 फरवरी 2026 रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक खुली रहेगी। इच्छुक स्टूडेंट्स तय तिथि के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए खोली गई पुनः आवेदन विंडो

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि स्टूडेंट्स की तरफ से रजिस्ट्रेशन विंडो को खोलने के लिए बहुत से रिक्वेस्ट आ रही थीं। ऐसे में छात्रहित और उनकी सुविधा को देखते हुए पुनः आवेदन विंडो 4 दिन के लिए खोली गई है ताकी स्टूडेंट्स सीयूईटी एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकें।
फॉर्म भरने का तरीका

जो भी छात्र सीयूईटी एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां प्रदान की जा रही हैं।

  • CUET UG Online Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Re-opening of Registration for CUET (UG) – 2026 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।


CUET UG 2026 Online Form 2026 link

  
एप्लीकेशन फीस

सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने के साथ छात्रों को विषय/ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। 3 विषय के लिए आवेदन करने पर जनरल श्रेणी के छात्रों को 1000 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 900 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। तीन सब्जेक्ट के बाद एडिशनल सब्जेक्ट एड करने पर प्रति विषय जनरल श्रेणी को 400 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 375 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। देश के बाहर के सेंटर्स के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फीस 4500 रुपये और प्रति विषय एड करने पर 1800 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस बार 30 नए कोर्स हुए एड   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167018