search

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थाने में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, प्रताड़ित करने का आरोप

Chikheang 1 hour(s) ago views 989
  

पुल प्रह्लादपुर थाने में युवक की मौत।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पूर्वी जिले में पुलिस अभिरक्षा में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। स्वजन ने जहां प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक थाने से 150 मीटर की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर शेर सिंह का मकान है। पास में ही अर्जुन नामक व्यक्ति से प्रॉपर्टी को लेकर उनका तीन वर्ष से विवाद चल रहा है।

आस-पास के लोगों के मुताबिक सोमवार को दोनों में विवाद होने पर पुलिस शेर सिंह को थाने ले गई। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें हास्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना था कि दोनों के बीच विवाद उनके घर के बाहर ही हुआ।

सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शेर की तबीयत बिगड़ी मिली। हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखने पर फौरन एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- आईआईटी दिल्ली और जिंदल स्टील का समझौता: उन्नत स्टील अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166976